घरेलू LPG सिलेंडर रिफिल कराना हुआ सस्ता।
ब्यूरो एजेंसी। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम कम होने के बाद अब सब्सिडी वाले सिलेंडर को रिफिल कराते समय भी कम पैसे देने पड़ेंग।
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने सोमवार से बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 100 रुपए 50 पैसे प्रति सिलेंडर घटा दिया है। एक जुलाई से छतरपुर में घरेलू इस्तेमाल का सिलेंडर 662 रुपए में मिलने लगा है।
बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर के बाजार मूल्य में कमी आने के साथ ही सब्सिडीयुक्त घरेलू सिलेंडर के लिए भी रिफिल लेते समय 100रुपए 50 पैसे कम देने होंगे। सब्सिडीयुक्त सिलेंडर के घरेलू उपभोक्ताओं को एक जुलाई से रिफिल प्राप्त होने पर 766 रुपए 50 पैसे के बजाए 662 का भुगतान करना होगा।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने और डॉलर-रुपया विनिमय दर में आए बदलाव के के कारण 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में कमी आई है। नई दर एक जुलाई लागू हो गई है।