चितहरी में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा।
लवकुशनगर(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के चितहरी गांव के पास बीते 24 जून की सुबह पुलिया के पास एक 18 वर्षीय युवक संतोष राजपूत निवासी चितहरी का शव बरामद हुआ था, परिजनों द्वारा उसकी हत्या की आशंका जाहिर की गई थी।
जिस पर पुलिस ने मामले की जांच करने हुए हत्या करने वाले आरोपी प्रेमचंद्र श्रीवास उर्फ बाले (३६) पिता रथवा श्रीवास निवासी चितहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया है।
एसडीओपी लवकुशनगर के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर हत्या के मामले का खुलासा किया गया।
बताया कि फरियादी किशोरीलाल राजपूत निवासी चितहरी थाना लवकुशनगर द्वारा 24 जून 2019 को थाना में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 23 जून 2019 की सुबह करीब 10 बजे अपने बटाई वाले खेत पर जानवर आ जाने से उसका पुत्र संतोष राजपूत (१८) जानवरों को भगाने के लिए चला गया था। लेकिन संतोष राजपूत जब लौटकर नहीं आया तब उन्होंने और परिवार वालों ने उसकी बहुत खोजबीन की, लड़के को लौटने का रात भर इंतजार किया लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका।
दूसरे दिन सुबह 9 बजे गांव के ही राघवेंद्र राजपूत द्वारा आकर बताया गया कि सिद्ध बाबा की पुलिया के नीचे किसी व्यक्ति का शव पड़ा है।
जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो सिद्ध बाबा की पुलिया के पास संतोष मृत अवस्था में पड़ा था। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी गई थी मामले में मृतक के पिता ने हत्या होने की आशंका जताई थी। साथ ही बताया कि उसकी गांव के ही एक व्यक्ति से बुराई चल रही है।
मामले में चौकी प्रभारी अतुल झा द्वारा संदेही आरोपी प्रेमचंद्र श्रीवास उर्फ बाले के बारे में पुलिस थाना लवकुशनगर द्वारा जब पता किया गया तो आरोपी वाले उर्फ प्रेमचंद्र श्रीवास जो उत्तर प्रदेश का निवासी है और शादी के बाद से ही अपनी ससुराल ग्राम चितहरी में निवास करने लगा था और वह घटना के बाद से गायब था।
रविवार की शाम आरोपी अपने चितहरी निवास स्थान पर आया और सामान लेकर भागने की फिराक में था, जैसे ही पुलिस को आरोपी के आने की सूचना मिली पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत लिया और थाना लाकर पूछताछ की गई, पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया और हत्या का कारण गन्ने की खेती के लिए बीज के रुपए के लेनदेन को बताया गया।
इसी के विवाद को लेकर मृतक का गला घोट कर हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को कोर्ट में पेस किया गया।