युवती के गायब होने पर अपरहण का मामला हुआ दर्ज।
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। क्षेत्र के गांव-गांव में घूम कर लोहे का सामान ओर औजार बेचने बाले लोहगाड़िया परिवार की एक नाबालिक लड़की गायब हो गई,गुमशुदगी के 15 दिन बाद भी उसका सुराग नही मिला पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस ने संदेही के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गीता पत्नी रघुवीर लोहगाड़िया 42 निवासी थाना मालथौन जिला सागर ने पुलिस को बताया कि मेरा परिवार हसिया कुल्हाड़ी खुरपी सहित लोहे का अन्य सामान बनाते है और गांव गांव जाकर जातीय धंधा करते है विगत एक माह पूर्व हम लोग बुदेरा थाना बमनोरा में सामान बेचने के लिए डेरा डाले हुए थे।
१४ जून को सुबह ११ बजे के आसपास मेरी बेटी ने बताया कि मेरे हाथ में दर्द है में दवाई लेने जा रही हूं इसके बाद वह लौट कर डेरे पर नहीं आयी घटना के पश्चात उसकी तलाश कि मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला महिला ने संदेह व्यक्त करते हुए बताया कि डेरा के पास ही अशोक लोधी निवासी थाना भगवा नस्ता का ठेला लगाता था घटना के बाद से वह भी गायब है रविवार को संदेही युवक के विरूद्ध धारा ३६३ का मामला दर्ज कर लिया गया है।