आकाशीय बिजली गिरने से हुआ बड़ा नुकसान।
चार बकरियों की दर्दनाक मौत, तो वही तीन युवक गंभीर रूप से हुये घायल।
//नरेंद्र अहिरवार,नीलेश विश्वकर्मा//
दमोह (नोहटा) - बारिश का कहर प्रदेशभर में लगातार जारी हैं, जिसमे समूचे बुंदेलखंड के साथ साथ मध्यप्रदेश के विभिन्न सिंचित क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी हैं। वर्तमान में छमता से लगभग 43% अधिक बारिश इस वर्ष मौसम विभाग के अनुसार हो चुकी हैं। लेकिन लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। और बारिश का कहर लगातार जारी हैं। इसी क्रम में आज दोपहर से ही तेज़ गड़ गड़गड़ाहट के साथ साथ भारी बारिश का नजारा देखने मिला और आस पास आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना हुई।लेकिन आज दोपहर करीब 12 बजे जिले की सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दूर नोहटा थाना क्षेत्र में स्थानीय नोहलेश्वर मंदिर समीप आईटीआई की पुरानी क्षतिग्रस्त बिल्डिंग में आकाशीय बिजली गिरने के कारण 4 बकरियों का दाना चुनते वक्त दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गांव के ही तीन युवक इसकी चपेट में आ गए। घायलों में शरद यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 19 वर्ष, सुकई यादव पिता भग्गी यादव उम्र 50 वर्ष, प्रेम यादव पिता लट्टू यादव उम्र 34 वर्ष को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्यकेन्द्रों नोहटा में भर्ती कराया गया। लेकिन घटना के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. उपस्थित ना होने कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों के लिए गंभीर अवस्था में 108 एम्बुलेंस की मदद से दमोह रिफर कर दिया गया है, जहां जिला चिकित्सालय में विभिन्न घायलों का इलाज जारी हैं।

