Translate

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

चिकित्सा दिवस पर किया गया सम्पन्न।

चिकित्सा दिवस पर किया गया सम्पन्न।


/विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर के फूलचंद्र जैन मोन्यूमेंट स्कूल में चिकित्सक दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे डॉ सत्य प्रकाश असाटी मुख्यअतिथि रहे। साथ ही डॉ पवन जैन एवं डॉ अमरीन खान विशिस्ट अतिथि रहे।
कार्यक्रम की सुरुआत सरस्वती वंदना का गायन कर किआ गया। सरस्वती वंदना आस्था जैन, आंशिका राजे, श्रास्तिका  मिश्रा एवं रौनक राय ने किया। तत्पश्चात डॉ पवन जैन ने बच्चों को डॉ की जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया।
तत्पश्चात डॉ असाटी जी ने वच्चो को संबोधित करते हुए डॉ दिवस मनाने के लक्ष्य से बच्चों को अवगत कराया एवं छात्रों के प्रश्नों के उत्तर भी प्रदान किए। तदुपरांत बच्चो ने दो नाटक प्रस्तुत किए जिसमे बच्चो ने डॉ की हमारे समाज मे उपयोगिता की बतलाया। इसके उपरांत डॉ अमरीन अंजुम अली मेम ने बच्चों को को संबोधित करते हुए बच्चों को अपने लक्ष्य सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
कार्यक्रम के अंत मे डॉ अरुण जैन ने सभी को संबोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और सभा समाप्ति की घोषणा की।
कार्यक्रम में निधि मिस, अंजलि मिस, अनुराधा मिस, अभिलाषा मिस, रोशनी मिस, शैली मिस, प्राची मिस, लवली मिस, जुली मिस, महिमा मिस का साथ सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।