8 लाख 50 हजार की सरकार से अनुदान राशि प्राप्त।
कलेक्टर ने दी हार्वेस्टर की चाबी।
छतरपुर। कलेक्टर मोहित बुंदस ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत राजनगर विकासखण्ड के ग्राम पाय निवासी हेमराज पटेल को आज जनसुनवाई के बाद कम्बाईन हार्वेस्टर का वितरण कर चाबी सौंपी।
कम्बाईन हार्वेस्टर की कीमत 20 लाख 98 हजार 789 रूपए है।
हेमराज पटेल को विभाग द्वारा 8 लाख 50 हजार रूपए की अनुदान सहायता भी प्रदान की गई है। कृषि संचालनालय भोपाल में 22 अगस्त 19 को लकी ड्रा के जरिए हेमराज का कम्बाईन हार्वेस्टर के लिए चयन हुआ था।