संविदाकर्मियों के बीच उपस्थित हुई दबंग विधायक।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। पथरिया विधानसभा की रामबाई गोविंद सिंह परिहार विधायक ने मंगलवार को प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारी भाई बहनों के बीच उपस्थित होकर उनके द्वारा की जा रही नियमितीकरण की मांग का समर्थन किया।इस अवसर पर बोलते हुए विधायक जी द्वारा कहा गया आज के बाद किसी भी संविदा कर्मचारी को बिना कारण के सेवा से पृथक नहीं किया जावेगा और यदि किसी अधिकारी कर्मचारी द्वारा यह नादिरशाही की जाती है तो वह स्वयं उस कर्मचारी की पीड़ा को सुनेंगी एवं उसकी लड़ाई को हर स्तर तक लड़ते हुए अंजाम तक पहुंचाएंगी ।
उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के नियमितीकरण के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन चिंतित हैं एवं मुख्यमंत्री महोदय द्वारा आश्वस्त किया गया है कि शीघ्र ही प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारियों के संबंध में बड़ा निर्णय शासन करने जा रहा है।