Translate

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

सिक्के ना लेने पर होगी जेल-बंदी की कार्यवाही।

सिक्के ना लेने पर होगी जेल-बंदी की कार्यवाही।


कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारीयो को जारी किये निर्देश।

//कृष्णकांत दुबे//

ब्यूरो छतरपुर।  आर बी आई कि गाईड लाइन के अनुसार 1 और 2 के सिक्के अब भी चलन में है।
  अगर कोई विभाग या दुकानदार सिक्के लेने से मना करता है तो उसे संज्ञान में लेकर मुद्रा के अपमान की श्रेणी रखते हुए जेल बंदी की कार्यवाही की जाएगी।
  कलेक्टर मोहित बुंदस द्वारा सख्त निर्देश दिए गए की अगर कोई भी विभाग या दुकानदार सिक्के लेने से मना करता है तो पुलिस विभाग द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अधिनियम 1934 की गाईड लाइन के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
     जानकारी के मुताबिक यह शिकायत मिली थी कि विद्युत विभाग सिक्के लेने से इंकार कर रहा है जिसको संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर मोहित बुंदास ने सभी अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।