Translate

बुधवार, 23 अक्टूबर 2019

ग्राम स्वराज यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।

ग्राम स्वराज यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।


//नरेन्द्र अहिरवार// 

ब्यूरो दमोह। महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गांधी जी के विचारों को ध्यान में रखते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार दमोह संसद प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सगौनी से कुम्हारी तक निकाली गई ग्राम स्वराज यात्रा।

जिसमे सांसद प्रहलाद पटेल ने अपनी यात्रा में सागौनी, शांति नगर, पटेरिया, मझगुवां, हंसराज, धनगुवा, बराकोट, देवरी रतन, बब्लीगढ़ मोहस पहुंच कर हनुमान जी के दर्शन करते हुए रास्ते में किसानों एवं राहगीरों से की मुलाकात ग्राम स्वराज यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा सिंगल यूजड थैली एवं प्लास्टिक मुक्त भारत के साथ दिया स्वछता का संदेश।
 जहां सांसद पटेल का विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने गर्म जोशी से उनकी यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में मुख्य रूप से जबेरा विधायक धर्मेन्द्र लोधी, हटा विधायक पी एल तंतुवाय, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल एवं विभिन्न भाजपाई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।