कुपोषण दूर करने सामाजिक जागरूकता जरूरी: जानसन।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। जिला बाल अधिकार मंच के जैन उ.मा. स्कूल एवं महारानी लक्ष्मीबाई हायर सेकंडरी शाला के स्कूल फोरम ने आज स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के अन्तर्गत मानव अधिकार कार्यकर्ता और आयोग मित्र डॉ धीरज जानसन के विचारों को सुना। आपने कहा कि कुपोषण के समाधान के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है, अगर हम नियंत्रण के साथ भोजन ले, स्पाइसी भोजन न करें,मौसमी फल, अंकुरित अनाज, का उपयोग करें,तो आयरन व कैल्शियम की मात्रा बड़ा सकते है।इसके साथ साथ स्वच्छता पर ध्यान दें, बहुत सी बीमारी,शारीरिक कमजोरी व गंदगी के कारण भी होती हैं। स्वस्थ समृद्ध राष्ट्र के लिए एक स्वस्थ और कार्यशील जनसंख्या का होना अति आवश्यक है अतः हमें इस समस्या को खत्म करने के लिए दृढ़ संकल्पित हो।
कार्यक्रम का संचालन जैन शाला फोरम के संयोजक महेश सेन ने किया। आभार उपसंयोजक शहनाज़ खान ने माना । जबकि महारानी लक्ष्मीबाई शाला में महक कोष्ठी ने संचालन संभाला आभार पूर्वी नामदेव ने किया।
इस अवसर पर जैन शाला संस्था सचिव एस के जैन, प्राचार्य हरिराम खरे और महारानी लक्ष्मीबाई में प्राचार्य एस के अहिरवाल की गरिमामय उपस्थिति रही,मंच की समन्वयक सुसंस्कृति परिहार के साथ मेंटर नारायण पटेल और एम के खरे तथा शाला परिवार की उपस्थिति रही ।