बापू के सपने को साकार करने में जुटे स्कूली बच्चे।
//प्रदीप विश्वकर्मा//
बक्सवाहा(छतरपुर)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जन्म जयंती पर एस. पी. के. जैन मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने समस्त शिक्षकों के साथ स्वच्छता-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष श्री देवकी नंदन गंधर्व एवम वार्ड पार्षद श्री सौरभ पाटकर ने हरी झंडी दिखा कर किया।
विद्यालय ने "शिक्षक दिवस" से इस अभियान का शुभारंभ किया जिसके तीन चरण निर्धारित किये। प्रथम चरण में "मेरी क्लास सबसे क्लासिक" अपनी कक्षा को साफ एवम व्यवस्थित किया अगले चरण "मेरा स्कूल सबसे ब्यूटीफुल" इसके अन्तर्गत अपने विद्यालय को साफ-स्वच्छ बनाया तीसरे चरण"मेरा घर सबसे सुंदर" के अंर्तगत अपने माता-पिता के सहयोग से अपने घर को साफ-स्वच्छ एवम सुंदर बनाया।
स्वच्छता अभियान का अगला चरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जन्म जयंती से प्रारंभ हुआ जिसके अंतर्गत बच्चों ने नगर के प्रमुख मार्गों से रैली के रूप में निकल कर लोगों को पुष्प भेंट कर अपने घर दुकान एवम मुहल्ले को साफ रखने के लिए प्रेरित किया एवम नगर के प्रमुख स्थानों पर नूक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता को अपनाने, प्लास्टिक का उपयोग रोकने एवम गंदगी से होने वाली हानियों का संदेश दिया।
रैली के रूप में जगह-जगह लोगों ने बच्चों की इस मुहिम की सराहना की एवम श्री भानु जैन, श्री विवेक गुप्ता, श्री शैलेश शाह, एवम नगर पंचायत के उपाध्यक्ष श्री मुलायम चंद फट्टा जी ने बिस्किट, फल, मिष्ठान बांट कर बच्चों का स्वागत किया।
नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एल.एल. पाठक जी ने समस्त स्टाफ के साथ बच्चों का स्वागत किया एवं बच्चों को पुरस्कृत किया।
सभी बच्चे प्रारंभ में विद्यालय में एकत्रित हुए पश्चात पटवन मुहल्ला, जैन मंदिर, हरिजन मुहल्ला, से होते हुए बुधवारा बाजार पहुँचे जहां पर नूक्कड़ नाटक का प्रर्दशन कर स्वछता का संदेश दिया । इसके बाद बड़ा बाजार ,बस स्टैंड, पुराना बसस्टैंड होते हुए विद्यालय में समापन किया।