एनसीसी कैडिटो ने राष्ट्रपिता के सपने को किया साकार।
जागरूकता रैली को सीओ कर्नल एच सी पाण्डेय ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।रैली के दौरान कैडिटो ने 'बापू का था यह सपना,स्वच्छ भारत बनेगा अपना'।,'घर,मोहल्ला,सड़क,गली,स्वच्छ रखे तब लगे भली।','करना हो यदि तुम्हे भलाई, सीख सफाई की दो भाई ।', के नारे लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
रैली के दौरान कैडिटो ने लोगों से पाॅलीथीन और प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील करते हुए 'प्रकृति के दुश्मन तीन,पाउच,पन्नी,पाॅलीथीन।
','प्ला-स्टिक, पन्नी है अभिशाप,कपड़े का थैला उपयोग करना आप। जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया ।
कार्यक्रम के दौरान पी आई स्टाफ सीओ कर्नल एच सी पाण्डेय,बी एच एम मदन लाल,सूबेदार मेजर मदन लाल,सी एच एम संजय कुमार,सूबेदार हेमबहादुर पुन,हवलदार मिट्ठू सिंह,हवलदार रामकिशन,हवलदार भूपेंद्र, महाराजा महाविद्यालय छतरपुर की 2/25 एनसीसी इकाई के ए एन ओ कैप्टन आर पी कुम्हार, एक्सीलेंस नंबर टू के ए एन ओ एस ओ प्रभान सिंह और बड़ी संख्या में एनसीसी कैडिट उपस्थित रहे।