Translate

बुधवार, 2 अक्टूबर 2019

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कार्यो का किया गया बखान।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कार्यो का किया गया बखान।


//मनीष सम्राट, विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। अहिरवार समाज के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई जिसमें लोगों ने दिया बढ़-चढ़ के हिस्सा, रामचंद्र अहिरवार के द्वारा महात्मा गांधी की जीवनी का महत्व बताया गया।
तथा रमेश खरे जी के द्वारा लोगों को किया तिलक ।
घुवारा-हरवर्ष की भांति इस वर्ष भी अहिरवार समाज के साथ साथ नगर के विशिष्ट नागरिकों ने इस जयंती में अपनी विशेष सहभागिता दी जयंती के शुभारंभ में सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की फोटो पर तिलक माल्यार्पण किया के साथ महात्मा जी कार्यो का बखान किया ।
यह समारोह नगर के बीचों-बीच बस स्टेंड छोटी माता प्रांगण में आयोजित किया गया इसमें सभी दुकानदार के साथ सभी समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी अपनी महात्मा गांधी की की विचारधारा को बताया।
इस कार्यक्रम मैं कार्यक्रम में प्रभारी श्री रामचन्द्र अहिरवार, आशाराम शुक्ला, सेठ बाबूलाल जैन, रमेश खरे ,हनूआ अहिरवार, थुमना अहिरवार, गनपत शिक्षक, पतूआ, महादेव अहिरवार , पुष्पेन्द्र राजा ,देशराज भास्कर, रामकिशन,धीरज शिक्षक, सतीश रजक,राहुल साहू काशीराम पार्षद ,रमेश नेता, ,बटेरा ,बॄजेन्द ,महेश,हीरा,बुठ्ठी, रामप्रसाद,छन्नू ,तथा बोटू माते की मौजूदगी रही।