Translate

रविवार, 1 दिसंबर 2019

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन,मंत्रीजी बोले विरोध की राजनीति कर रही है कांग्रेस।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को दिया ज्ञापन,मंत्रीजी बोले विरोध की राजनीति कर रही है कांग्रेस।



//खिलान पटेल//
सिटी दमोह। कांग्रेस विधायक राहुल सिंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने मंत्री निवास पर पहले अल्पाहार किया हंसी ठिठोली हुई फिर शुरू हुआ ज्ञापन का दौर

भाजपा केंद्रीय मंत्री प्रहल पटेल को दिया ज्ञापन।

शनिवार को प्रदेश भर में कांग्रेस पार्टी ने सभी भारतीय जनता पार्टी सांसदों के निवास पर केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को आर्थिक पैकेज देने की मांग की गई उसी क्रम में आज दमोह जिला कांग्रेश अध्यक्ष एवं कांग्रेश विधायक राहुल सिंह ने अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय मंत्री पहलाद पटेल को ज्ञापन दिया एवं मांग की गई की केंद्र सरकार प्रदेश सरकार के साथ सौतेला व्यवहार ना करें।
  वही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा काँग्रेस देश-प्रदेश में विरोध की राजनीति कर रही और काँग्रेस के आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं ।


प्रहलाद पटेल केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री भारत सरकार


राहुल सिंह दमोह काँग्रेस विधायक