नव-दंपत्ति ने आखिर क्यों पकड़ा मौत का दामन।
हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस।
एक वर्ष पूर्व ही हुआ था दंपति का विवाह।
//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना अंतर्गत इमलिया चौकी के जमुनिया गांव में एक सनसनी खेज मामला आया हैं जहां प्रेमी जोड़े ने एक साथ एक ही जगह पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी लगते ही लोग गमगीन माहौल में डूब गए। इसके साथ ही पुलिस को सूचना मिलने पर इमलिया चौकी प्रभारी श्री राम ठाकुर के साथ साथ तेजगढ़ थाना प्रभारी के के तिवारी एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनो शवो को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
वहर हाल दंपति की इस तरह असमय आत्महत्या कर लेना परिवार को हजम नही हुआ परिजनों ने बताया कि बहू रजनी लोधी एवं पुत्र सतेन्द्र लोधी का एक वर्ष पूर्व ही मुख्यमंत्री विवाह योजनान्तर्गत विधि विधान से विवाह हुआ था। लेकिन आत्महत्या का मुख्यकारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, वहीं पुलिस ने बताया कि मार्ग कायम कर लिया गया है घटना पर आधारित तथ्यों के पश्चात ही उक्त घटना का खुलासा किया जा सकेगा।
