Translate

रविवार, 1 दिसंबर 2019

बजरंगदल के द्वारा देश व्‍यापी हितचिंतक का शुभारंभ, विभिन्न प्रखंडों में चलाया गया विशेष अभियान।

बजरंगदल के द्वारा देश व्‍यापी हितचिंतक का शुभारंभ, विभिन्न प्रखंडों में चलाया गया विशेष अभियान।



//नरेंद्र अहिरवार//

सिटी दमोह। विश्‍व हिन्‍दू परिषद बजरंग दल द्वारा 1 दिसंबर से देश व्‍यापी हितचिंतक अभियान प्रारंभ किया जिसमें दमोह जिले में खंड प्रखंडों में यह अभियान चलाया गया जिसमें जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा द्वारा तेंदूखेड़ा में विभाग मंत्री श्री राम पटेल बासा में जिला मंत्री  नरेंद्र जैन कार्यकारी अध्यक्ष रवि ठाकुर द्वारा पथरिया में जिला संयोजक  पवन रजक  जिला गोरक्षा प्रमुख सौम्य सोनी द्वारा हटा में दमोह नगर में नगर संयोजक रजित जैन नगर उपाध्यक्ष  राम  मिश्रा  जिला बल उपासना प्रमुख  श्रवण पाठक  नगर सह संयोजक राहुल चौबे द्वारा पूरे जिले में अभियान चलाया गया नगर संयोजक रजित जैन ने बताया  राम मंदिर पर बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फैसला आने पर सम्पूर्ण समाज में सकारात्‍मक माहौल है।आने वाले कार्यक्रमों में विहिप हितचिंतक अभियान के लिए हिन्‍दू समाज को जोड़ने का काम करेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुटना होगा। टोलियां बनाकर गांव-गांव, शहर-शहर आम जनमानस को संगठन से जोड़ने के लिए अभियान चलेगा। यदि यह काम सिद्ध हुआ तो एक ऐसी शक्ति का निर्माण होगा जो देश और राष्ट्र निर्माण में सहायक होगी।
 उन्‍होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने पूरे भारत में 51 लाख हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा है जिसमें दमोह नगर के अभियान में अजय मिश्रा, विपिन ठाकुर ललित गुप्ता ,सत्यम मिश्रा ,ओम रैकवार सुधांशु खरे आकाश अहरवाल ,प्रभात सोनी, सूरज ,अमित जैन ,शनि तिवारी और कार्यकर्ताओं द्वारा अभियान चलाया गया।