Translate

सोमवार, 27 जनवरी 2020

शहीद पिता की याद में बच्चों ने बनवा दिया शहीद स्मारक।

शहीद पिता की याद में बच्चों ने बनवा दिया शहीद स्मारक।



●  अब गणतंत्र दिवस स्मारक के रूप में याद किए जाएंगे मेजर गोरेलाल अहिरवाल।


●  बुंदेलखंड की इस धरा पर बनाया गया यह शहीद स्मारक।


//रिपोर्टर - नरेन्द्र अहिरवार दमोह// 
दमोह (खड़ेरी)।  कहते है हमारी देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने के लिए लोग आजादी के बाद से आज भी देश को आजादी दिलाने में अपना महत्तवपूर्ण योगदान देने वाले वीर जवानों को राष्ट्रीय पर्वों पर याद करना कभी नहीं भूलते। ऐसा ही नजारा आज देखने को मिला जहां जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर पथरिया जनपद अन्तर्गत ग्राम खड़ेरी में विगत 10 अगस्त को यहां के जवाब मेजर स्व. गोरेलाल अहिरवार जो अंबिकापुर छत्तीसगढ़ में तैनात थे । वहीं 15 अगस्त की रिहर्सल के दौरान अचानक हार्ट फेल होने की वजह से उनकी मौत हो गई थी। लेकिन उनके तीनों बच्चों रामकिशोर, जगदीश और रघुवीर ने सोचा क्यों ना पिता जी की याद में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाए। और उन्होंने अपने खर्च पर मेजर गोरेलाल अहिरवाल की आदमकद प्रतिमा बनना कर एक शहीद स्मारक के रूप में जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया था वहां शहीद स्मारक बना कर प्रतिमा स्थापित कर दी।

प्रतिमा स्थापित करने पर पूरे गांव में जोर शोर से ग्रामवासियों ने अपने शहीद पिता की याद में किए गए इस नेक कार्य की सराहना की और 26 जनवरी 2020 को इस आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। जिसको लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर शहीद मेजर गोरेलाल अहिरवाल के साथी जवानों को भी आमंत्रित किया गया था। जिन्होंने पहुंच कर इस कार्य की जम कर तारीफ की साथ ही उन्होंने कहा एक जवान केवल देश के नागरिकों से उनके आत्मसम्मान और उनके द्वारा दिए जाने वाले सम्मान का ही भूंखा होता हैं। जो अपने घरों से अपने परिवारजनों को छोड़कर बॉर्डर पर देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते ही अपनी सारी जिंदगी निकाल देता है। उस जबान के लिए आखिर पीढ़ियों तक याद किए जाने के लिए उसकी प्रतिमा स्थापित कर शहीद स्मारक के में याद किया जाता रहे इससे अच्छी खुशी की बात किसी जवान के लिए और क्या होगी।
इस अवसर पर आस पास के सैकड़ों लोगों के साथ साथ पथरिया विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह परिवार, पूर्व विधायक लखन पटेल, राव बृजेन्द्र सिंह, पथरिया कि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर मूर्ति का अनावरण किया साथ ही  मंच के माध्यम से शहीद मेहर गोरेलाल के लिए अपने विचार रखे साथ ही कार्यक्रम का दौर दिन भर जारी रहा जिसने क्षेत्रीय दलों के विभिन्न लोगों ने पहुंच कर अपने लाडले स्व. मेजर गोरेलाल अहिरवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय खड़ेरी हाई एवं मिडिल स्कूल के छात्र छात्राओं ने मौके पर देशभक्ति गानों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।