Translate

सोमवार, 27 जनवरी 2020

नि:शुक्ल नेत्र शिविर में 356 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच।

नि:शुक्ल नेत्र शिविर में 356 मरीजों के नेत्रों की हुई जांच।


//रूपेश जैन//

 बक्स्वाहा(छतरपुर)।  प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी मनीष जैन के नेतृत्व में एक बार फिर विशाल निःशुल्क नेत्र लेंस प्रत्यारोपण आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्स्वाहा में किया गया। नेत्र शिविर में कुल 356 मरीजों के नेत्रों की जांच की गई है। जिनमें से चयनित 28 मरीजों के लिए आंखों में मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने को छतरपुर जिला चिकित्सालय भेजा गया है। तथा 328 मरीजों की सामान्य जांच के बाद उन्हें दवाई एवं चश्मे निशुल्क प्रदान किए गए हैं।

                    आपको बता दें कि समाजसेवी मनीष जैन लोगो की भलाई और जनकल्याण के कार्यो में सतत प्रयास रत एवं सहयोगी रहते है। इसी श्रखंला में नव जागृति शिक्षा विकास कल्याण संस्थान के माध्यम से नेत्र शिविर का आयोजन विगत 18 वर्षों से लगातार कराया जा रहा है।
नेत्र शिविर उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविंद दास असाटी प्रदेश महामंत्री वैश्य महासम्मेलन एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश जैन अध्यक्ष जिला व्यापारी संघ छतरपुर बलभद्र राय,वीके विश्वकर्मा,हरिशचंद्र शाह,राजेश खरे बंटी एवं राजू दुबे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएमओ केपी बमोरिया ने की। तो वहीं आयोजक समाजसेवी मनीष जैन,नव जागृति शिक्षा विकास एवं जनकल्याण संस्था तथा वैश्य महासम्मेलन रहे।शिविर में  ब्रजेश पटेरिया, राजेश जैन क्षुल्लक, राजेंद्र बड़ोनिया, फूल सींग,सोनू खटीक,दीपराज खटीक,कमलेश खटीक,काशीराम रैकवार सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।