लापरवाही : तिरंगे-झंडे का बड़ा अपमान सामने आया।
● उल्टा फहराया तिरंगा झंडा,फोटो वायरल होने के बाद सही किया गया।
//नरेंद्र अहिरवार//नेटवर्क दमोह। जिले की पथरिया जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम लखरोनी राष्ट्रीय पर्व पर तिरंगे झंडे का अपमान सामने आया है।
जानकारी के अनुसार लखरोनी पंचायत भवन पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया गया तिरंगा झंडा जब ग्रामीणों को उल्टा दिखाई दिया।
तो फिर देर ही क्या थी उन्होंने भवन पर फहराए गए तिरंगे के फोटो-वीडियो वायरल कर दिए।
और फोटो वीडियो वायरल होने के बाद मचे हड़कंप के बीच तिरंगे को पंचायत के द्वारा आनन-फानन में सीधा कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पथरिया जनपद के अंतर्गत आने वाली लखरोनी में कल 26 जनवरी के अवसर पर फहराया गया, तिरंगा सरपंच गोविंद मनोज पटेल एवं सचिव द्रोपती अहिरवार की लापरवाही से उल्टा फहरा दिया गया।
दोपहर के समय जब कुछ स्थानीय युवाओं द्वारा तिरंगा उल्टा देखा गया तो उसके बाद फोटो एवं वीडियो वायरल होने पर आनन-फानन में पंचायत के लोगों ने पहुंचकर झंडे को फिर से सीधा किया।
ऐसे में यह एक बड़ी लापरवाही सामने आती है।
हालांकि जानकारी मिली है कि ऐसा कृत्य करने वालों पर जिला प्रशासन द्वारा FIR के निर्देश दिये गए है।