वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में उभरती प्रतिभागियों ने दिखाई रंगारंग प्रस्तुतियां।
//रूपेश जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर बक्स्वाहा में गणतंत्र दिवस के बाद दिन सोमवार को एसपी के जैन मेमोरियल स्कूल के द्वारा गांधी चचबूतरे स्थित मैदान में एक विशाल वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छोटे छोटे स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम स्थल में विज्ञान प्रदर्शनी भी दिखलाई दी जो बच्चों की प्रतिभा को प्रस्तुत करने का भी एक मुख्य केंद्र रही, तो इसके साथ ही बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।आपको बता दें कार्यक्रम का संचालन दिलीप जैन एवं उनके स्टाफ टीम द्वारा किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक कुंवर प्रद्युमन सिंह एवं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन के अलावा सहयोगी आसपास क्षेत्र से जुड़ी हुई संस्थाओं के भी संचालक विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना था तो वहीं उनमें सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास परिपूर्ण करना भी था।
जिस दौरान करीब पांच सौ से अधिक की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे जिनमें बच्चो के अभिभावक,समाज सेवी तो कई विभागीय अम्लों के प्रतिद्वंदी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
