Translate

मंगलवार, 28 जनवरी 2020

बक्सवाहा। गणतंत्र दिवस पर गुणवत्ता-हीन मिठाई बाँटने का वीडियो वायरल।

बक्सवाहा। गणतंत्र दिवस पर गुणवत्ता-हीन मिठाई बाँटने का वीडियो वायरल।


●  देखिए वायरल वीडियो।


//रूपेश जैन//(7247230761)

बम्होरी/बक्सवाहा(छतरपुर)। एक तरफ तो प्रदेश की सरकार शुद्ध के लिए युद्ध जैसे व्यापक अभियान चला रही है तो वहीं दूसरी ओर शुद्धता को पलीता लगाए हुए देखा जा रहा है मामला बक्स्वाहा क्षेत्र से जुड़े बम्हौरी पंचायत का है जहां पर 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बांटी जाने वाली मिठाई में गुणवत्ता हीन होने का मामला सामने आया है, आपको बता दें कि ग्राम पंचायत द्वारा बांटी जाने वाली मिठाई में जली होने के साथ ही कंकड़ पाए जाने का वीडियो वायरल हुआ हैं।
   जिसकी पड़ताल करते हुए इस संबंध में बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ की टीम ने सरपंच सचिव से जानकारी चाही तो सरपंच मनोज सोनी ने कहा की मेरे पास तो गुणवत्ता हीन होने की जानकारी सामने ही नहीं आई है, तो वहीं सचिव राजेन्द्र विश्वकर्मा का कहना है की मिठाई जली हुई पाई गई थी जिससे वापस करवा कर सही मिठाई वितरित करवाई गई है।