Translate

मंगलवार, 28 जनवरी 2020

पीड़िता ने ससुराल-पक्ष पर लगाये मारपीट सहित पताड़ना के आरोप।

पीड़िता ने ससुराल-पक्ष पर लगाये मारपीट सहित पताड़ना के आरोप।

●   कहा कि 10 लाख की मांग के चलते मुझे और दूध-मुहे बच्चे को घर से निकाल दिया।

//दिलीप अग्रवाल//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। अविनुभाग अंतर्गत ग्राम भगवां की एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बेहरमी से मारा पीटा और दुधमुंहे बच्चे सहित घर से निकाल दिया।महिला का आरोप है कि, ससुरालीजन उससे 10 लाख रुपये की मांग कर रहे है। पीड़िता न्याय की गुहार लगाती दर दर की ठोकरें खा रही है वही थाना पुलिस द्वारा आरोपितों पर साधारण धारायें लगाकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।
       पीड़िता लक्ष्मी साहू ने बताया कि, वह बमीठा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। 4 दिसंबर 2017 को उसकी शादी  रवि साहू पिता मनोज साहू निवासी सुदामा पैलेस के पास पन्ना रोड बमीठा से हुई थी। शादी मे उसके पिता ने अपनी हैसियत से अधिक नगदी एवं दान दहेज सहित लगभग 6 लाख रूपये की शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसके ससुराल वालों ने और पैसे मायके से लाने के लिये उस पर दबाब बनाना शुरू कर दिया। मेरा परिवार बचा रहे इसलिये मेरे मायके वाले समय समय पर मेरे ससुराल वालों की आर्थिक मदद करते रहे किंतु मेरे पिता की भी आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे और पैसे नही दे सकते थे। जैसे ही मेरे मायके से पैसे मिलने की उम्मीद खत्म होते दिखने लगी वैसे ही मेरे ससुराल वालों ने मुझ पर अत्याचार शुरू कर दिये आये दिन मारपीट गाली गलौच आम बात हो गई ।बीती बाईस तारीख को दिन के एक बजे मुझसे 10 लाख रूपये लाने की मांग की गई। मैंने कहा कि, मायके वालों के पास पैसे नही हैं। इसी बात को लेकर मेरे ससुर मनोज साहू,पति रवि साहू, सास कमला साहू ,जेठानी गीता साहू,नंद मोहिनी साहू,जेठ राहुल साहू, रिषी साहू ने बुरी बुरी गालियां देते हुये बेहोश होने तक मुझे पीटते रहे। मैनें अपने तीन महिने के बच्चे को बड़ी मुश्किल से बचाया। होश आने पर मैने अपने पिता को फोन लगाया मेरे पिता और भाई के भगवां से बमीठा आने के बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई किंतु थाना पुलिस द्वारा साधारण मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुझसे ससुराल वालो द्वारा 10 लाख रूपये मांगे जाने की बात मैनें पुलिस को बताई थी किंतु एफआईआर मे इसका कही भी उल्लेख नही किया। बमीठा थाना पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर मनोज साहू,रवि साहू ,राहुल साहू ,रिषी साहू,कमला साहू,मोहिनी साहू,गीता साहू पर धारा 323,324,294,506 बी,34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया।