Translate

रविवार, 22 मार्च 2020

जानिए कि...आखिर क्या होता लॉक डाउन???

जानिए कि...आखिर क्या होता लॉक डाउन???


//राजीव रंजन कुमार//

नेटवर्क सिवान। आपकों बता दें कि लॉकडाउन एक इमर्जेंसी व्यवस्था होती है  अगर किसी क्षेत्र में लॉकडाउन हो जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। वहीं सिर्फ जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है अगर किसी को दवा या अनाज दूध की जरूरत है तो बाहर जा सकता है या फिर अस्पताल और बैंक के काम के लिए अनुमति मिल सकती है। वहीं छोटे बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल के काम से भी बाहर निकलने की अनुमति मिल सकती है।अगर किसी तरह के खतरे से इंसान और किसी इलाके को बचाने के लिए लॉकडाउन किया जाता है जैसे कोरोनावायरस के संक्रमण को लेकर कई देशों में किया गया है। जहां कोरोनावायरस का संक्रमण एक-दूसरे इंसान में न हो इसके लिए जरूरी है कि लोग घरों से बाहर कम निकले जहां बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाएगा। इसलिए सजग जागरूक रहें और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बिल्कुल बचें।