सब्जी मंडी बंद करने का आदेश।
//पुनीत कुमार मौर्य की रिपोर्ट//
नेटवर्क सिवान। बिहार में बढ़ते कोरोना वायरस से संक्रमित लोगो को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री के सभी जिले के जिलापदाधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदेश जारी किए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व सिवान जिला के जिलापदाधिकारी अमित कुमार पांडेय निर्देश पर जी बी नगर थाना क्षेत्र के पचपकड़िया पकड़ी बाजार सब्जी मंडी 23 मार्च से 31 मार्च तक बंद करने का आदेश बाजार समिति द्वारा दी गई है। आपको बता दे कि सिवान जिला का गौरव हैं पचपकड़िया पकड़ी बाजार (सब्जी मंडी) इस सब्जी मंडी में सिवान गोपालगंज के साथ साथ छपरा के भी लोग भी थोक विक्रेता सब्जी खरीदने के लिए आते हैं। सिवान जिले के अनेक प्रखंडों से काफी मात्रा में लोग सब्जी खरीदने आते हैं।
इस कोरोना वायरस से बचने के लिए बाजार समिति द्वारा आज बाजार में एक बोर्ड लगाकर इस सूचना की जानकारी दी। बाजार समिति के इस पहल का पचपकड़िया गांव के सभी ग्रामीणों के सराहा और और इस कोरोना वायरस से लड़ने में अपना समर्थन दिया है।