Translate

गुरुवार, 21 मई 2020

संचार क्रति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी : दीपक तिवारी



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की २९वीं पुण्यतिथि आज जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक तिवारी की अध्यक्षता मे मनाई गई। सर्वप्रथम जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने राजीव गांधी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन, पुष्पांजली अर्पित की तत्पश्चात् सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये कतारबद्ध खड़े होकर बारी बारी से युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये श्रृद्धांजली अर्पित की। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे, उन्होने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करते हुये पंचायती राज व्यवस्था लागू की। उन्होने कहा कि श्री गांधी ने इस देश के अंदर १८ वर्ष के युवाओ को मताधिकार देकर ताकतवर बनाया। उन्होने कहा कि हम सभी को राजीव जी के बताये हुये पदचिन्हों पर चलना है। पुण्य तिथि कार्यक्रम मे श्रीमति आस्था तिवारी, सौरभ पटेरिया, राजा भैया तिवारी, रेवती रमण दीक्षित, आकाश पाराशर, पवन मिश्रा, रत्नेश जडिय़ा, गौरव साहू, पवन साहू, धीरू, अज्जू सेन, राहुल सिंह, शुभम पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।