//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। जिला में कोरोना की दस्तक के कारण प्रशासन सचेत हो गया है और इसी सप्ताह अनुभाग के कई प्रवासी मजदूरों का होम कोरेन्टाइन पीरियड भी पूर्ण हुआ है जिसके चलते अब और अधिक सचेत रहने की जरूरत महसूस की जा रही है। अनुभाग के एसडीएम डीपी द्विवेदी ने सभी क्षेत्रवासियों से लाॅकडाउन का हर परिस्थिति में पालन करने की अपील की है साथ ही उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज कराने की भी बात कही है। बीते करीब दो सप्ताह से क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रवासी मजूदर घर बापिस आये है जिन्हें प्रशासन द्वारा होम कोरेन्टाईन के साथ संक्रमण से बचाव की सलाह दी गई थी अब इस सप्ताह अधिकांश मजदूर 14 दिवस के होम कोरेन्टाईन की अवधि पूर्ण कर चुके है लेकिन अभी जो नये प्रवासी आये है वह भी होम कोरेन्टाईन कराये जा रहे है। जिसके चलते अब वर्तमान में और अधिक सचेत और सोशल डिस्टेंश की जरूरत महसूस की जा रही है। एसडीएम डीपी द्विवेदी ने बताया कि सभी क्षेत्रवासियों को अब विशेष ऐहतिहात की जरूरत है। जिला में कोरोना पाॅजीटिव मिलने के कारण आशंकाए भी बड गई है जिसके चलते पूरा प्रशासन मुस्तेद है और अगर कोई भी नागरिक लाॅकडाउन 4 में नियमों का उल्लंघन करता है तो सख्त कार्रवाई की जाबेगी। प्राशासन ने सभी क्षेत्रवासियों से गैर जरूरी कामों के लिए घरों से न निकलने, प्रवासी मजदूरों को होम कोरोन्टाईन रहने और किसी भी स्थान पर 5 से अधिक लोगों के जमां न होने के निर्देश दिए हैं। वही शादी समारोह व अंत्येष्टि में सिर्फ 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति रहेगी।
सामाजिक, धार्मिक और निजी कार्यक्रम पर होगी नजर
लाॅकडाउन 4 में नागरिकों की सुविधाओं और जरूरतों को देखते हुए कुछ छूट दी गई है जिसके तहत जिला कलेक्टर के निर्देश से निर्धारित समय सीमा में नियमों का पालन कर कुछ दुकाने खोलने की अनुमति दी गई है। एसडीएम ने कहा कि छूट के बाबजूद ऐसे सभी सामाजिक, धार्मिक और निजी कार्यक्रमों की सामूहिक अनुमति नहीं है जिससे सोषल डिस्टेंस और लाॅकडाउन का उल्लंघन हो।