//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। थाना देवेन्द्रनगर क्षेत्र में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सिह द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना मयंक अवस्थी के निर्देशों का पालन करते हुए ऐसे व्यक्ति जो बिना वजह के पैदल या मोटर सायकिल से बिना मास्क/फेसकवर लगाये घूमते मिले जिसके विरूद्ध धारा 188 सहित अन्य धाराओ मे कार्यवाही की गई है। थाना देवेन्द्रनगर मे धारा 188 भादवि की अब तक 74 कार्यवाही की जा चुकी है।
वहीं शनि उर्फ सतीश सिसोदिया पिता स्व श्री राजेन्द्र निवासी वार्ड क्र 05 देवेन्द्रनगर,भोलू उर्फ अनिरुद्ध सिसोदिया पिता सूरज सिसोदिया निवासी वार्ड क्र 05 देवेन्द्रनगर, आजाद उर्फ अज्जू जैन पिता कैलाश चन्द्र जैन उम्र 48 साल निवासी वार्ड क्र 08 देवेन्द्रनगर थाना देवेन्द्रनगर के लाल रंग स्कूटर क्र एमपी 35 एमएच 9849 से मुक्ती धाम के पास देवेन्द्रनगर दउवन टोला आम रोड मे बिना कारण के बिना मास्क/फेसकवर लगाये रोड पर घूमते धारा 144 का उल्लंघन करते पाए जाने तथा मौके पर बाहन के कोई कागजात पेश नही करने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 188, 269 भादवि 51(बी) आपदा प्रबंधन. अधि. 185, 128/177, 130(3)/177, मो. ब्ही एक्ट के तहत कार्यवाही कर उक्त मोटर सायकिल जप्त कर अपराध क्र 248/20 पंजीबद्ध किया गया है।
