नेटवर्क दमोह। पानी की टंकी में डूबने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है,
जिसे जिला अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित, जानकारी के अनुसार पिपरोधा छक्का निवासी राजेंद्र ठाकुर का डेढ़ वर्षीय पुत्र संस्कार पानी की टंकी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई, सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की जाएगी, फिलहाल शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।