Translate

शुक्रवार, 23 जून 2023

विदिशा। घर में घुसकर 60 वर्षीय महिला की हुई हत्या...बदमाशों के हौसले बुलंद.... क्षेत्र में दहशत का माहौल।

नेटवर्क विदिशा। गंजबासौदा शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आए दिन कोई न कोई वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।चोरी,लूट,मर्डर जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने के बाद रफू चक्कर हो जाते है।ओर को सुराग तक नही मिलता..। ऐसी ही घटना को अंजाम फिर एक बार ओर गत रात को दिया जहां पूरे शहर भर में दहशत का माहौल नजर आता है। 

सूत्र से प्राप्त जानकारी के अनुशार हत्या के 24 घंटे भी नहीं गुजरे की हत्यारों के हौसले इतने बुलंद हो जाते हैं कि रात को मर्डर और वहीं दूसरी घटना भी दिनदहाड़े एक बाइक पर धारदार हथियार लेकर किसी दूसरे आदमी को भी अपने शिकंजे में लेने की कोशिश करते हैं। फिलहाल वे भाग खड़े हुए। लेकिन उन अज्ञात बदमाशों को पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पकड़ने की कोशिश कर रही है। इधर जिसमें एक 60 वर्षीय महिला के घर में घुसकर हत्या कर दी गई, जिसमें अनिला माथुर  नाम की महिला घर पर थी अकेली मौका पाकर अज्ञात व्यक्ति ने की हत्या बीती रात की घटना सिंचाई कॉलोनी के पीछे की है महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी, महिला घटना के समय दोनों बेटे थे घर से बाहर मौके पर पहुंची पुलिस... फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे किसका हाथ है और क्या कारण है।

इनका कहना है कि....

 रात में सूचना मिली थी मौके पर पुलिस को पहुंच गई थी आज सुबह एफएसएल टीम को भी रवाना किया गया है जिसकी जांच की जा रही है जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी दीपक शुक्ला विदिशा