Translate

सोमवार, 26 जून 2023

खजुराहो- नई दिल्ली एक और ट्रेन चलाने की मांग तेज।

नेटवर्क छतरपुर। देश के माननीय प्रधानमंत्री कल मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं इस अवसर पर बुंदेलखंड अंचल के खजुराहो छतरपुर और टीकमगढ़ के स्थानीय नागरिकों द्वारा खजुराहो से नई दिल्ली के लिए एक या दो ट्रेनों की संख्या बढ़ाए जाने की लगातार मांग की जा रही है 

1-स्थानीय लोगों का कहना है कि खजुराहो एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है यहां पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आना चाहते हैं पर संसाधनों के अभाव में पहुंचना मुश्किल होता है इनके लिए अति सर्व सुविधा युक्त वंदे भारत ट्रेन खजुराहो पहुंचाई जाती है तो खजुराहो के पर्यटन में 4 गुनी वृद्धि हो जाएगी जिससे स्थानीय नागरिकों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

2-- वर्तमान में खजुराहो से नई दिल्ली के लिए केवल एक ट्रेन कुरुक्षेत्र है नई दिल्ली भेजने में 12 से 14 घंटे लेती है खजुराहो टीकमगढ़ से इतना ट्राफिक निकलता है की पूरी ट्रेनको जनरल बना देता है आए दिन दिल्ली के लिए मजदूर पलायन करता है जिससे ट्रेन पूरी भरकर ओवरलोड जा रही है

 3---- वर्तमान में छतरपुर जिले में एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम है जहां पर हजारों की संख्या में रोजाना श्रद्धालु आते हैं जिससे ट्रेन दिल्ली से ही भरकर आती है और रिजर्वेशन कराने वाले लोग परेशान हो जाते हैं

4--- बुंदेलखंड अंचल के स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे छतरपुर जिले से बड़े-बड़े मंत्री माननीय डॉ वीरेंद्र कुमार जी जो कि केंद्र सरकार ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री है एक बड़ा ओहदा रखते हैं

तो केंद्रीय राज्य मंत्री पहलाद पटेल भी किसी से कम नहीं है जो पर्यटन के राज्यमंत्री है इनका भी एक अपना अलग रतवा है

तो खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा भी किसी से कम नहीं भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपनी संगठन में पुरजोर पकड़ रखने वाले एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो उनका अपना संसदीय क्षेत्र है

ऐसे में यदि तीनों नेता एकजुट होकर अपने क्षेत्र के लिए एक बंदे भारत ट्रेन और एक अन्य ट्रेन की मांग करते हैं तो लोगों को उम्मीद है कि ऐसा 1 दिन भी नहीं बीतेगा क्योंकि बात ना मानी जाए

बढ़िया प्रदेश के लिए सुखद दिन है जब देश के प्रधानमंत्री भोपाल के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं और चुनावी वर्ष भी है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खजुराहो से दिल्ली के लिए दो ट्रेनों की मांग जरूर करें ताकि यहां के लोगों की समस्या हल हो सके और बुंदेलखंड में रोजगार के अवसर बढ़ सके एवं खजुराहो का पर्यटन भी बड़े

लोगों को आशा एवं उम्मीद है उनके प्रतिनिधि जरूर इस मांग को कल 27 जून को भोपाल में प्रधानमंत्री के समक्ष रखेंगे।