Translate

बुधवार, 3 जून 2020

भगवां। अबैध शराब सहित पुलिस ने किया आरोपी युवक को गिरफ्तार।



//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। भगवां थाना पुलिस ने एक युवक को अबैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया। शराब की कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है युवक, मोटरसाइकिल से शराब ढो रहा था उसी समय पुलिस ने उसे धर लिया।
     जानकारी के अनुसार, रविन्द्र सिंह पिता राजेंद्र सिंह बुंदेला (24) निवासी फुटवारी थाना भगवां को पुलिस ने अबैध शराब परिवहन करते हुए पकड लिया। आरोपी के पास महुआ फूल से बनी 60 लीटर अबैध शराब मिली है। शराब की कीमत 12 हजार 50 रुपए बताई गई। बताया जाता है कि, मंगलवार रात 12 बजे के करीब आरोपी बगैर नंबर की मोटर साइकिल से शराब लेकर मडीखेरा रोड से गुजर रहा था उसी समय पुलिस ने घेराबंदी कर पकड लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया।