//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जिले के रैपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत 31 मई को फरियादी कुमारी प्रीति परिवर्तित नाम उम्र 17 साल निवासी मनकोरा द्वारा लिखित आवेदन थाना में किया गया था।आवेदन के आधार पर युवक जितेंद्र पिता आनंद पटेल निवासी ग्राम पटेरा थाना रीठी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 ,376 N, 506 भा. द. वि .5 / 6 पोक्सो एक्ट का घटित करना पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया।
आरोपी युवती के साथ डेढ़ वर्षो से दैहिक शोषण करता था एवं ठंडा पेय पदार्थ में नशीली दवा मिलाकर बेहोशी में अश्लील वीडियो एवं फोटो बनाकर शारीरिक शोषण करता था। साथ ही युवती को जान से मारने की धमकी देता था। जिसे थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।