//दिलीप अग्रवाल//
बडामलहरा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
ग्राम महाराजगंज में रहने वाली एक महिला ने गांव में रहने वाले दीपू गोस्वामी पर बलात्कार करनें का आरोप लगाया है। पीडित महिला का कहना है कि, रात में वह घर के पीछे वाले कमरें में लेटी थी जबकि, पति छत पर थे। रात में बिजली गुल हो गई गर्मी लगनें पर घर के पीछे वाला दरवाजा खोला। रात्रि 12:30 बजे आरोपी घर के अंदर घुस आया। पकड कर मुंह दबा लिया और बुरा काम किया। शोर सुनकर पति ने छत से कूंदकर आरोपी को पकडनें की कोशिश की परंतु भाग निकला। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376,450 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।