Translate

रविवार, 7 जून 2020

विकास के दावों में आज भी अछूता है बक्सवाहा-बम्होरी-नैनागिर मार्ग...देखिए वीडियो।

//रूपेश जैन (7247230761)//
बक्सवाहा(छतरपुर)। प्रदेश में भले ही सत्ता परिवर्तन हो गया हो या फिर चाहे भले ही सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में घर वापसी हो चुकी हो मगर विकास के दावों की रफ्तार अब तक धीमी है,और जब बात विकास की हो तो बुंदेलखंड के विकास का ज़िक्र होना तो लाजमी ही है यहाँ पर विकास पहले मुद्दा था जो आज भी बुंदेलखंड में सड़क,पानी और बेरोजगारी के किस्से पुरखों से चले आ रहे है मगर इससे यहां की जनता को निजात तो अब तक भी नहीं मिल पाया है।
                चुनाव आते हैं नेताजी भी अपना प्रचार करने आते हैं, कही निरीक्षण या जांच हो तो अधिकारी भी उन्हीं जर्जर रास्तो से आते हैं मगर साहब आप तो चले जाते हैं पर वह टूटे रास्ते वही पर रह जाते हैं।
         मामला विधानसभा 53 बड़ामलहरा के बक्सवाहा से जुड़ा हुआ है बता दें कि बक्सवाहा से बम्होरी वाया दलपतपुर मार्ग का कार्य आज भी अवरुद्ध होकर लटका हुआ है, बुधवार को इसी रास्ते से डीएम साहब ने दौरा किया तो जनप्रतिनिधियों के आने जाने का क्रम भी लगातार लगा रहता है मगर परवाह तो सिर्फ यहां की जनता को है अपने गाँव की और अपने सड़क की।

●  करीब दर्जन ग्रामों का बरसात पर निर्भर है सपंर्क।

मुख्यालय के करीब दो दर्जन गांवों का संपर्क पानी गिरने पर आज भी टिका हुआ है,जरा सी बरसात होने पर इन ग्रामों का संपर्क सड़क मार्ग के जरिए बक्सवाहा से टूट जाता है फिर चाहे बात चिकित्सा सुविधा, पढ़ाई की या फिर अन्य आपातकालीन स्थिति की हो पर फिर भी संपर्क नही रह पाता है और परेशान स्थानीय जनता होती है।

●  30 करोड़ से बननी थी सड़क।

एमपीआरडीसी द्वारा इस सड़क का निर्माण कार्य करीब 30 करोड़ की लागत से पूर्ण होना था मगर साहब किस्मत मारी या तो यह सड़क है या फिर यहां की जनता जो अब तक विकास के कागजों में इस सड़क का नाम तलाश रही है।

●   सड़क मार्ग से लाखों लोगों का टूट जाता है संपर्क।

बता दे कि सड़क पर लाल मिट्टी डली हुई है जिस कारण जरा सी बरसात होने पर नमी के साथ यह मिट्टी बहनों पर चिपकने लगती है और वाहन खच्चो में फंस जाते हैं गौरतलब है अगर आने वाले दिनों में कार्य पूर्ण नही होता है तो लोगो को बरसात के समय में एक बार फिर बक्सवाहा के टूटे संपर्क में बंधना पड़ सकता है और जिस कारण मुख्यालय से बम्होरी, सुनवाहा, देवरी,निवार,सैडारा,गुग्वारा,खमरिया,माड़िया सहित करीब दो दर्जन ग्रामों से संपर्क टूट जाएगा।