//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। नौगांव में अनलॉक 2 का पालन व्यापारियो द्वारा सही से नही किया जा रहा । कलेक्टर के निर्देधनुसार सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक की मार्किट खोलने के निर्देश दिए थे लेकिन नौगांव के व्यापारी से पालन नही कर रहे थे जिसके चलते आज एसडीएम एसडीओपी और तहसीलदार महोदय अपनी गाड़ी में ना बैठ कर मोटरसाइकिल से मार्केट में निकल पड़े और पीछे से अपनी गाड़ियों का काफिला आने को बोल दिया जिसके चलते लोगों के मार्केट की हकीकत सामने आई और दुकानदार अपनी दुकानों का सामान समेटने लगे उससे पहले ही एसडीएम साहब दुकानों के सामने खड़े नजर आए साथ में राजश्व,पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त रूप से मार्किट जाकर जो दुकाने 7 बजे के बाद भी खुली थी उन पर चलानी कार्यवाही की गई तथा रहमनिया शॉप को सील कर दिया गया ।वही कुछ दुकानों पर 5 हजार 2 हजार और 500 रूपए की चलानी कारवाही की गई
एसडीएम विनय द्विवेदी