//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के लुगासी चौकी अतर्गत के ग्राम बनगायें में पुलिस को मुखविर से सूचना मिली कि एक ट्रक गो वंश से भरा देवपुर तिगैला की ओर जा रहा है तभी मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी डी डी शाक्य ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर घेरा बंदी कर ट्रक सहित चालक को पकड़ा तो वही ट्रक हेल्पर भाग निकला पुलिस ने ट्रक को पकड़कर गो वंश को बुन्देखण्ड गोशाला के सुपुर्द किया है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुवह साढ़े 8 बजे के लगभग मुखविर की सूचना पर चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ ग्राम बनगायें से ट्रक क्रमांक एमपी 17 एच एच 1803 पर 34 गो वंश जिसमें 7 बछड़ा व 27 गाय भरे हुए थे जिसे घेरा बंदी कर पकड़ा और पूछताछ की ट्रक चालक सब्बीर पिता हबीब खान उम्र 44 वर्ष निवासी सारंगपुर जिला राजगढ़ ने बताया कि ग्राम बनगायें से गो वंश भरकर देवपुर तिगैला के रास्ते महाराष्ट्र के अकोला की ओर जा रहा था तभी पुलिस ने घेरा बंदी कर ट्रक को पकड़कर सभी गोवंश की डॉक्टर द्वारा जांच करा कर बुंदेलखंड गोशाला के सुपुर्द किया गया और ट्रक चालक व ट्रक के ऊपर गोवंश अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है गौरतलब है कि हर बार उसी क्षेत्र से गोवंश की तस्करी होती है लेकिन पुलिस द्वारा गोवंश की तस्करी करने बाले अभी भी दूर है ।