//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में दरवाजे पर बैठे युवक के ऊपर रंजिशन गांव के सात लोगो ने एक राय होकर लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया । मारपीट में घायल युवक की पत्नी उमा देवी द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक काशीराम पिता रामकिशन उपाध्याय (40) निवासी गोपालपुरा बुधवार सुबह 11 बजे अपने घर के दरवाजे पर बैठा था तभी, शासकीय जमीन पर अतिक्रमण करने के विवाद पर रंजिश के चलते गुडडू उपाध्याय, मोती उपाध्याय ,सोजनिश उपाध्याय ,मानिक उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, कमलेश उपाध्याय ,रोहित उपाध्याय कट्टे लेकर आये और एकराय होकर लाठी डंडो से उसके पति के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। पैसे भी छीन कर भाग गए। बीच बचाव के दौरान उसका मंगल सूत्र भी गायब हो गया।
काशीराम को गंभीर घायल अवस्था मे उसके परिजन बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये जहाँ डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल रेफर कर अस्पताल तहरीर थाना पुलिस को भेज दी ।