● बुंदेलखंड के सागर जिले के रहने वाले हैं विवेक राज सिंह
//रूपेश जैन//
नेटवर्क छतरपुर। बुंदेलखंड के सागर जिले अंतर्गत आने वाले बण्डा के रहने वाले तथा वर्तमान में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2006 बैच के अधिकारी जो तीन राज्यो में कुल आठ जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं प्रदान कर चुके है,तथा यह अब वर्तमान में उपपुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर छतरपुर रेंज में कार्यरत है।
● 36 किलोग्राम वजन कम कर चर्चित हुये थे IPS
हाल ही में कुछ समय पहले 40 वर्षीय डीआईजी विवेक राज सिंह ने व्यायाम के जरिये अपना 36 किलो वजन कम किया है जो सुर्खियों में बना रहा। तो साथ ही अब यह लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित कर रहे है।
● व्यक्ति के नैतिक जीवन में व्यायाम है जरूरी : श्री विवेकराज
इन्होंने शुरुआती पढ़ाई सागर के बंडा में हिंदी माध्यम से की जिसमें हाई स्कूल तक सरस्वती शिशु मंदिर में एवं हाई सेकेंडरी एक्सीलेंस स्कूल बंडा में पूर्ण की तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से स्नातक की है जिसके पश्चात यूपीएससी निकाला है. तथा इनकी विशेष रूचि साहित्य,फोटोग्राफी,साइकिलिंग,व्यायाम, ट्रेकिंग और रनिंग में भी है।
लेकिन इन्होंने इन सभी मे व्यायाम के प्रति महत्वपूर्ण बात कही है बताया कि व्यायाम व्यक्ति के नैतिक जीवन में अत्यधिक महत्वपूर्ण पहलू है अतः हमे इस बात को नही भूलना चाहिए कि नित्य योग से सिर्फ निरोगी काया ही प्राप्त नही होती है बल्कि व्यक्ति का बौद्धिक विकास संभव होता है।
● युवाओं के लिए संदेश।
युवा वर्ग के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य अपनी अभिरुचि और क्षमता के आधार पर निर्धारित कर अपनी पूर्ण ऊर्जा उस लक्ष्य की प्राप्ति में लगा दे। तथा सतत रूप से पूर्ण प्रयास के बाद भी अगर सफलता नही मिलती तो निराश ना हो उस लक्ष्य की प्राप्ति ही जीवन नही है। सदैव प्रसन्न रहे और सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करते रहे।
● अब तक यहां प्रदान कर चुके हैं अपनी सेवाएं।
इन्होनें बिहार के रोहतास जिले में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सासाराम अनुमंडल में सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य कर नक्सल विरोधी अभियानों में सफलता प्राप्त की. तो इसके अलावा बिहार में नक्सल प्रभावित लखीसराय और औरंगाबाद में पुलिस अधीक्षक के रूप में भी कार्य किया है. तो वहीं इसके अलावा पटना जैसे व्यस्ततम जगह पर रेल पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया है. एवं असम राज्य में इन्होंने उल्फा तथा एनडीएफबी से प्रभावित दरंग, नगांव, पुनः दरंग, लखीमपुर और दीमा हसाओ जिलो के पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए सेवाएं प्रदान की है. जिसके बाद मध्यप्रदेश में इन्होंने पुलिस अधीक्षक सिवनी के रूप में कार्य किया है. एवं इसके अतिरिक्त कमान्डेंट 4वीं बटालियन गुवाहाटी, पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा असम, पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के रूप में भी आपने कार्य किया है।
● पत्नी भी IAS के रूप में प्रदान कर रही है सेवाएं।
छतरपुर डीआईजी विवेक राज सिंह की पत्नी वर्णाली डेका 2009 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी है जो वर्तमान में गोलपारा में जिला दंडाधिकारी के रूप में सेवाएं प्रदान कर रही है।