Translate

गुरुवार, 30 जुलाई 2020

आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर BSP की बैठक हुई संपन्न।


 
//राहुल जैन//
बक्सवाहा/बड़ामलहरा(छतरपुर)। जॉन प्रभारी टी एस बौद्ध ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित,  के द्वारा विधानसभा बड़ा मलहरा उपचुनाव के संबंध में सागर संभाग के 5 जिलों  के जिला अध्यक्ष एवं प्रभारियों के साथ बैठक का आयोजन बड़ा मलहरा मैं किया गया बैठक में खजुराहो जोन के प्रभारी डियर बहुत सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया श्री बौद्ध  ने टीकमगढ़ निवाड़ी छतरपुर दमोह पन्ना जिलों के जिला अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा की और बड़ा मलहरा विधानसभा उपचुनाव मैं जीत के लिए रणनीति तैयार की बैठक में पन्ना सहित छतरपुर जिले में पूर्व प्रत्याशी और प्रदेश प्रभारी राजेश अहिरवार शंकरलाल पुष्पेन्द्र अहिरवार प्रहलाद चौरसिया  और विनोद पटेल ने भी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने अपने अनुभव एवं विचार व्यक्त किए बैठक में विधानसभा के पदाधिकारी डी एल बोद्ध  धर्म सिंह बसंत लाल राम चरण राजीव भूपेंद्र भजनी मुकेश उपेंद्र सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे बैठक में विभिन्न न लोगों द्वारा बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता भी ली गई बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरिराम अहिरवार ने की तथा मंच संचालन जिला अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी छतरपुर अमृतलाल बोद्ध ने किया।