Translate

गुरुवार, 30 जुलाई 2020

बम्होरी। घर मे ही मनायें त्योहार ईद और रक्षाबन्धन का त्यौहार...नियमों का करे पालन: राजकपूर सिंह बघेल


//अनेकांत जैन//
 बम्होरी(छतरपुर)। चौकी  परिसर में आगामी त्योहार ईद,रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, बम्होरी चौकी प्रभारी राजकपूर सिंह बघेल  ने बैठक बुलाई साथ ही उन्होंने लोगो से अपील की हिन्दू मुस्लिम संप्रदाय के लोगो से ईद औऱ रक्षाबन्धन का त्योहार अपने घरों में मनाने की अपील की।
जिले में बढ़ रहे कोरोना मरीजो की संख्या कोरोना महामारी से नागरिकों कोरोना से बचना है व त्यौहारों को शांति पूर्ण तरीके से घरों में मनाना है। के सन्देश को जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई । बैठक में चौकी  प्रभारी ने कहाँ अब बम्होरी का बाजार 10 से 7 तक खुलेगा एवं शनिवार , रविवार को संपूर्ण  लॉकडाउन रहने के बारे में भी बताया साथ ही सभी से लॉक डाउन के नियमो का पालन करने को कहा वही बैठक में  चौकी प्रभारी राजकपूर सिंह बघेल, डॉ अजित जैन, अशोक जैन, सुरेश जैन, अमित जैन (सुनील), बलराम विश्वकर्मा, परषोत्तम चौरसिया, रविशंकर तिवारी, गौरी कटारे,अमोल सेन, इस्लाम ख़ाँ,मौजूद रहे।

                  एवं बैठक के दौरान छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक  सचिन शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे चिटफंड कंपनियों की सूचना एवं चिटफंड कंपनियों के बहकावे में ना पढ़ने की सलाह दी गई तो साथ ही बम्हौरी का मुख्य बाजार स्थानीय व्यापारियों को समझाइश के साथ शासन के दिशा निर्देशानुसार बाजार खोलने के संबंध में चर्चा की गई।