//विनोद जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। दमोह माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 27 जुलाई दिन सोमवार दोपहर 3:00 बजे घोषित हुआ था इस परीक्षा परिणाम में दमोह के गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल से अध्ययनरत बक्सवाहा पूर्व निवासी-सृष्टि ठाकुर -पिता श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर -माता श्रीमती कविता ठाकुर दमोह के आम चोपरा मोहल्ले में निवास करती हैं जो बक्सवाहा की पूर्व निवासी हैं
सृष्टि ठाकुर ने कक्षा 12वीं में 92% अंक प्राप्त किए हैं यह सामान्य परिवार से ताल्लुक रखती हैं इन्होंने कक्षा दसवीं में 94.4% अंक प्राप्त किए थे सृष्टि ठाकुर ने बताया कि 6 से 7 घंटे रोज पढ़ाई करते थे इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय प्रमुख रूप से अपने शिक्षक जे.पी. पटेल सर एस.के दुबे सर एवं सभी शिक्षकों को दिया जिन्होंने उनका मार्गदर्शन किया सृष्टि ठाकुर ने बताया कि मेरी सफलता में मेरी मां का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और मुझे मेरे भाइयों सोनू मोनू आदित्य व पूरे परिवार का प्रोत्साहन मिला और सिस्टर ठाकुर ने बताया कि मैं भविष्य में सिविल सेवा में जाना चाहती हूं।