//राजू दुबे//
बक्सवाहा(छतरपुर)। कुछ कर गुजरने का सपना हो तो करने में फिर देर किस बात की, और अगर फिर हौसले ऊंचे हो तो फिर मनाही किस बात की पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित की गई हाई सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए जिसमें बक्सवाहा क्षेत्र से अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाया है।
बता दें कि लॉकडाउन के बीच कड़ी मेहनत करने वाले इन छात्रों ने हाई सेकेंडरी परीक्षा में श्रेष्ठ मुकाम हासिल किया है, इनमें से दो छात्र-छात्राएं गरीब तबके से आते हैं जिन्होंने यह मुकाम हासिल करने के पश्चात गरीब तबके से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
बता दें कि बक्सवाहा क्षेत्र से अव्वल आए प्रह्लाद कुशवाहा जो गरीब परिवार से आते हैं पिता किसान हैं जिन्होंने हाई सेकेंडरी की परीक्षा में गणित संकाय से बक्सवाहा ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है बता दें कि श्री कुशवाहा ने कुल 500 में से 470 अंक हासिल किए हैं।
तो वही बक्सवाहा ब्लाक से द्वितीय स्थान हासिल करने वाली बेटी भी गरीब परिवार से आती हैं जिनके पिता भी किसान हैं तथा इनके परिवार की आजीविका कृषि कार्य पर निर्भर है ऐसे परिवार से आने वाली बेटी रानू पटेल ने गणित संकाय से परीक्षा देकर ब्लॉक में द्वितीय स्थान हासिल किया है जिन्होंने कुल 500 में से 457 अंक हासिल किए हैं।
इसी श्रंखला में तृतीय श्रेणी में आने वाली बेटी दीपा चतुर्वेदी मध्यमवर्गीय परिवार से आती हैं जिन्होंने गणित संकाय से ब्लॉक में तृतीय स्थान हासिल किया है बता दें कि इन्होंने कुल 500 में से 450 अंक हासिल कर अपने गुरुजनों तथा परिजनों का नाम रोशन किया है।
अतः हम सभी छात्र-छात्राओं के श्रेष्ठ प्रदर्शन की बधाई समर्पित करते हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हैं तो साथ ही परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन एवं आशा अनुरूप परिणाम हासिल ना कर पाने वाले छात्र छात्राओं के लिए यह सुझाव व्यक्त करते हैं कि आप इस बात को लेकर तनाव में ना रहे तथा आगे की सफलता के लिए सुनिश्चित ही प्रयास करें आपका उज्जवल भविष्य आपके साथ है।