Translate

बुधवार, 1 जुलाई 2020

बड़ामलहरा। घरेलू विवाद में जेठ-जेठानी ने मिलकर अपनी बहू की कर दी पिटाई।


//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)।  घरेलू विवाद में जेठ-जेठानी ने मिलकर अपनी बहू की मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जेठ-जेठानी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार, सविता अहिरवार पति नन्दू अहिरवार (24) निवासी मनकारी थाना बडामलहरा के साथ उसके जेठ पप्पू अहिरवार व जेठानी रानी अहिरवार ने मिलकर मारपीट कर दी। पीडित महिला का आरोप है कि, मंगलवार को वह घर पर थी उसी समय जेठ-जेठानी गालियां देने लगे और कहा कि, तूने थाने में रिपोर्ट की है। जान से मारने की धमकी देते हुए पति पत्नि ने एकराय होकर लात-घूंसों से मारपीट कर दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया।