Translate

बुधवार, 1 जुलाई 2020

बड़ामलहरा। पुरानी बुराई पर 2 लोगों ने मिलकर एक युवक की कर दी पिटाई।

//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। पुरानी बुराई पर 2 लोगों ने मिलकर एक युवक की मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
      प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यम पिता राजेश अग्निहोत्री (22) निवासी बिलवारी थाना गुलगंज के रिपोर्ट पर आरोपी अनिल व सुनील सुल्लेरे के खिलाफ पुलिस ने धारा, 323, 294, 506, 34 आईपीसी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। फरियादी का आरोप है कि, आरोपी और उसके बीच पुरानी बुराई है। 29 जून रात 9:30 बजे के करीब दोनों शराब के नशा में गालियां देने लगे। मना करनें पर उन्होनें जान से मारने की धमकी देते हुए लात-घूंसों से मारपीट कर दी।