//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। ग्राम पंचायत भवन कार्यालय दरगुवां में अमरपाल सिंह लोधी कमिश्नर साहब एवं प्रहलाद सिंह पटेल केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के जन्मदिवस पर स्कूली बच्चों के लिए युवा समाजसेवी मुकेश सिंह लोधी द्वारा स्टेशनरी पेन कॉपी पहाड़े किताबें रजिस्टर आदि चीजों का वितरण किया गया।
और बच्चों से अनुरोध किया गया कि वह लगातार पढ़ाई पर ध्यान दें माननीय श्री अमरपाल सिंह जी की प्रथम प्राथमिकता है कि हमारा निचले स्तर का समाज शिक्षित होना चाहिए और परिवार में प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित होना बहुत जरूरी है इसी के साथ सभी बच्चों को बताया गया कि आज समाज के विकास के लिए प्रत्येक परिवार को शिक्षित होना बहुत जरूरी एवं प्रथम प्राथमिकता हमारी यह होनी चाहिए की हमारे परिवार का प्रत्येक सदस्य शिक्षित हो इसी के साथ माननीय श्री जी का जन्म दिवस मनाया गया और सभी बच्चों को बताया गया कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है माननीय श्री जी को जन्मदिन की कोटि कोटि बधाइयां
