बक्सवाहा(छतरपुर)। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों इनामियों की धरपकड़ अभियान के तहत श्रीमान एसडीओपी महोदय बड़ा मलहरा श्री सौरभ रत्नाकर के निर्देशन में आज दिनांक 31/8/20 को थाना बक्सवाहा के अपराध क्रमांक 43/20 के फरार आरोपी विक्की उर्फ़ विक्रम लोधी निवासी देवरी जो दिनांक समय घटना मार्च 2020 से फरार है जो पूर्व में थाना बक्सवाहा के अपराध क्रमांक 88/16 धारा 364 ,327 ताहि में स्थाई वारंटी भी है जिस पर कई गंभीर अपराध जैसे हत्या का प्रयास लूट डकैती जैसे अपराध थाना पर पंजीबद्ध हुए हैं जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर द्वारा ₹1000 का इनाम घोषित किया गया था जिसे आज दिनांक 31/08/2020 को थाना प्रभारी संजय बेदिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला सहायक उप निरीक्षक आरसी त्रिवेदी सहायक उपनिरीक्षक राज कपूर बघेल आरक्षक आवेश महेंद्र प्रशांत सूरज प्रकाश उमेश के द्वारा आज दिनांक 31/8/20 को मय एक 315 बोर का देशी कट्टा व तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया जिसे कल दिनांक 01/09/2020 को माननीय न्यायालय में जेआर पर पेश किया जाता है।
Translate
सोमवार, 31 अगस्त 2020
