Translate

सोमवार, 31 अगस्त 2020

बाजना। आधी रात को एक महिला ने दूसरी महिला के ऊपर डाला ख़ौलता हुआ पानी...पीड़ित महिला बुरी तरह से घायल।


//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। बाजना में आधी रात के समय एक महिला ने दूसरी महिला के ऊपर खोलता हुआ पानी डाल दिया जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई है।

जानकारी देते हुए बाजना थाना प्रभारी कालूराम परस्ते ने बताया कि केसरबाई ने लत्ता बाई से कहा कि तुम हरिया और रति की झूठी रिपोर्ट कर दो तो मैं तुम्हें पैसे और साथ ही खाने के लिए अनाज दूंगी, जिसकी बात को काटते हुए लत्ताबाई ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया. जिसके पश्चात केसरबाई के द्वारा लत्ता बाई के ऊपर सोते समय देर रात खोलता हुआ पानी डाल कर घायल कर दिया गया। अतः पीड़ित की शिकायत पर मामला विवेचना में लिया गया है।

कालूराम परस्ते,थाना प्रभारी बाजना