Translate

सोमवार, 31 अगस्त 2020

बकस्वाहा में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर वादा-खिलाफी का आरोप लगाते हुए किया विरोध प्रदर्शन।

 

//आशीष चौरसिया//

 बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में युवा मोर्चा कार्यकर्तओं नें आज कमलनाथ सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों की पोल खोलने के लिए  "झूठ बोल कौवा काटे" कार्यक्रम का आयोजन कर नगर के मुख्य बस स्टेन्ड पर रैली निकाल कर नारेवाजी की और कमलनाथ सरकार में किए वादों को झूठा बता कर कमलनाथ सहित पूर्व की कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेवाजी की और कमलनाथ पर झूठ बोल कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने के आरोप लगाए। 

इस रैली का आयोजन भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के मंडल प्रभारी कपिल तिवारी के नेतत्व में किया गया।

 जिसमें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष इंजी. देवकी नंदन गंधर्व सहित मंडल महामंत्री रमप्रषाद पटेल और दीपक विल्थारे के साथ युबा मोर्चा के कार्यकर्ता भूपेंद्र पायक पंकज दुबे  विकास तिवारी भूपेंद्र सेन सोहन यादव  राजू चौरसिया अखिलेश दुबे मोहित पटैल अंकित नामदेव सौरव दुबे अमित पटैल अनुराग नामदेव  शिवांश खरे आदि कार्यकर्ता शामिल रहे ।