Translate

शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020

बमीठा। वनराज का सिर काटने वाले आरोपियों का हुआ खुलासा, 10 अगस्त को केन नदी में मिला था बाघ का सिर कटा हुआ शव।


//आशीष मिश्रा// 

 बमीठा(छतरपुर)।  पन्ना टाईगर रिजर्व के नवागत क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा से मामले के संबंध में मिली जानकारी के मुताविक वनराज का सिर काटे जाने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी अच्छेलाल, नत्थू व घनश्याम कुशवाहा को पकड़ लिया गया है जिनके विषय मे बताया गया है कि तीनों आरोपी छतरपुर ज़िला के बमिठा थाना क्षेत्र के ग्राम पल्कोहॉ की निवासी है जिनके द्वारा नदी से वाघ के शव को निकालकर उसका सिर सहित गुप्तांग काटे गए थे पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया है कि वाघ के सिर व अन्य अंगों को काट कर एक गड्ढे में गाड़ दिया था लेकिन बड़े स्तर की जांच व हंगामा होने पर तथा एसटीएफ की टीम के डॉग सहित गांव तक पहुंच जाने से पकड़े जाने के डर के चलते उन्होंने वाघ के सिर व अन्य अंगों को गड्ढो से निकालकर नदी में बहा दिया था एसटीएफ द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर मोके से बाघ के बाल बरामद किए गए है आरोपियों से अभी भी पूंछताछ चल रही है जिनसे ओर भी खुलासे की उम्मीद की जा रही है देश भर में वन्यजीव प्रेमियों सहित पन्नावासियो को विचलित व चिंतित करने वाली इस घटना के आरोपियों का पकड़ा जाना राहत देने वाली खबर है इन आरोपियों की गिरफ्तारी से लोगो की उम्मीद जगी है कि अब पन्ना टाईगर रिजर्व में लापरवाही अराजकता ओर मनमानी का दौर शायद खत्म होगा राष्ट्रीय गौरव तथा पन्ना की पहचान व घरोहर बन चुके बाघो के प्रति दुर्भावना रखने वाले लोग अब इस तरह का दुशसाहस नही कर पाएंगे प्रधान वन संरक्षक (वन्य प्राणी) द्वारा अमले के उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।