Translate

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2020

छतरपुर। BSP ने राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन....उत्तरप्रदेश से शर्मसार करने वाला मामला सामने आने के बाद दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए सौपा ज्ञापन।


नेटवर्क छतरपुर।  बहुजन समाज पार्टी के द्वारा आज दिनांक 1 अक्टूबर 2020 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया गया जिसमें उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चांपदा ग्राम में बहिन मनीषा वाल्मीकि के साथ हुऐ गैंगरेप के बाद पीड़िता की रीड की हड्डी तोड़ी गई एवं जीभ काटी गई जिसके बाद दिनांक 29 सितंबर 2020 को पीड़िता की मृत्यु हो गई जो कि एक  वीभत्स निंदनीय एवं मानवता को शर्मसार कर देने वाला कृत्य है तथा इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस के द्वारा पीड़िता के शव को रात्रि के लगभग 2:00 बजे परिवार की बिना सहमति के जला दिया गया जो कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोर अमानवीय कृत्य किया गया ! इस घटना से दुखी होकर बहुजन समाज पार्टी अपराधियों को फांसी की सजा एवं उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग करती है।

 ज्ञापन सौंपते समय माननीय सीएस बौद्ध जी जॉन प्रभारी दमोह, माननीय पुष्पेंद्र अहिरवार जी जॉन प्रभारी खजुराहो, माननीय शंकर लाल अहिरवार जी जॉन प्रभारी खजुराहो, एडवोकेट अमृतलाल बौद्ध जिला अध्यक्ष,श्री बी डी रजक जिला उपाध्यक्ष,श्री के एल  बौद्ध जिला सचिव ,श्री एडवोकेट प्यारे लाल अहिरवार विधानसभा उपाध्यक्ष ,श्री संतोष अहिरवार विधानसभा महासचिव, श्री सतीश वर्मा नगर अध्यक्ष ,श्री पूरन लाल अहिरवार पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ,श्री प्रमोद धाकड़ जी ,श्री दीपक भैया श्रीमती मंजेश सिंह, श्रीमती मोनी बौद्ध,श्रीमती शोभा अहिरवार, एव श्रीमती संजू चौधरी,सहित धर्मजीत बौद्ध,बलराम भास्कर, रामकिशन अहिरवार, अखिलेश बौद्ध, प्रमोद आजाद, सहित सैकड़ों बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।